1.गिरीश कौशिक भारत के 63वें ग्रैंडमास्टर बने

  • कर्नाटक के गिरीश ए. कौशिक (22 वर्षीय) हंगरी में आयोजित 37वें बालटन इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव में भारत के 63वें ग्रैंडमास्टर बने।
  • वह U-8, U-10, U-12, U-14 और U-16 आयु वर्ग की श्रेणियों में एशियाई स्‍तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र शतरंज खिलाड़ी हैं।
  • गिरीश ने मई के अंत में मलोरका में अपना दूसरा और पिछले सप्‍ताह बुडापेस्ट में तीसरा ग्रैंडमास्‍टर मानदंड पूरा किया था।
  • विश्‍व प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी श्री विश्‍वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर थे।
 
नोट:
  • ग्रैंडमास्टर (GM) विश्‍व शतरंज संगठन ‘FIDE’ द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दिया जाने वाला एक खिताब है।
  • FIDE शतरंज समस्‍याओं के रचनाकारों और समाधानकर्ताओं को अलग-अलग ग्रैंडमास्टर खिताब प्रदान करती है, पहले के लिए इंटरनेशनल ग्रैंडमास्‍टर फॉर चेस कंपोजीशंस और दूसरे के लिए इंटरनेशनल सॉल्‍विंग ग्रैंडमास्‍टर खिताब है।
  • इंटरनेशनल कॉरेस्‍पॉन्‍डेंस चेस फेडरेशन (ICCF) इंटरनेशनल कॉरेस्‍पॉन्‍डेंस चेस ग्रैंडमास्‍टर (ICCGP) के खिताब से सम्मानित करता है।
स्रोत: हिंदू
 
2.मीनाक्षी लेखी ने पहला उपन्यास लिखा
  • बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपना पहला उपन्यास लिखा है, जिसमें दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में बताया गया है।
  • ‘दा न्यू देल्ही कांस्पीरेसी’, सह-लेखक कृष्ण कुमार के साथ लिखी गयी है और हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित है जो की 8 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी।
  • लेखी दिल्ली से लोकसभा सदस्य हैं और सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं।
 
3.UAE ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा विकसित एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
  • संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र मादक पदार्थ और अपराध नियंत्रण कार्यालय द्वारा विकसित एक नया रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है।
  • UAE की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने नया एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म 'goAML' लॉन्च किया, जो मई से पंजीकरण के लिए खुला है।
  • सभी वित्‍तीय संस्थाओं और अभिहित गैर-वित्‍तीय व्यवसायों या पेशेवरों को गुरुवार तक इस प्रणाली पर पंजीकरण करना होगा।
  • बैंकों, बीमा कंपनियों और मुद्रा विनिमय केंद्रों सहित 900 से अधिक संस्थाओं को प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा और इनमें से 50 प्रतिशत पहले से ही पंजीकृत हैं।
  • प्‍लेटफॉर्म से FIU को मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद वित्‍तपोषण और अन्य अवैध वित्‍तीय गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।
स्रोत: ए.आई.आर न्यूज
 
4.अनुपम खेर ने अपनी ऑटो-बायोग्राफी का खुलासा किया
  • बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आत्मकथा, ‘लेसन लाइफ़ टीज़्ड मी अननोइंगली’ लेकर आ रहे हैं, जो 5 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
  • भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे अधिक प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक, खेर ने भारत और पश्चिम दोनों में 100 से अधिक नाटकों और कई टीवी शो में कार्य किया है।
  • वह दो राष्ट्रीय पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार और बाफ्टा नामांकन के विजेता हैं।
  • वह पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता भी हैं।
 

 Download Monthly GK - June 2019 


5.आध्यात्मिक गुरू स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज का निधन
  • प्रख्‍यात आध्यात्मिक गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज (87 वर्षीय) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
  • प्रसिद्ध सिद्ध पुरुष स्‍वामी महाराज उत्‍तराखंड के हरिद्वार स्‍थित प्रसिद्ध मंदिर ‘भारत माता मंदिर’ के संस्थापक और प्रमुख थे।
  • उनका जन्म आगरा में मूलनाम- अंबिका प्रसाद के रूप में हुआ था।
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड
 
6.स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का 90 वर्ष की आयु में निधन
  • गोवा के मुक्ति आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन।
  • गोवा मुक्ति आंदोलन के दौरान रानाडे, बेटिम, बानस्टारिम और अन्य चौकियों पर पुलिस स्टेशनों पर हमला करने में सक्रिय थे।
  • उन्हें 1955 में पुर्तगाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और पुर्तगाल में लिस्बन के पास कैक्सियस के किले में कैद किया गया था। उन्हें छह साल तक एकांत कारावास में रखा गया।
  • रानाडे को 2001 में पद्मश्री और 2006 में सांगली भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें 1986 में गोवा पुरस्कार मिला।
 
7.एन सरनॉफ़ वॉर्नर ब्रॉस की कमान संभलने वाली पहली महिला बनीं
  • वार्नरमीडिया ने वॉर्नर ब्रॉस के प्रमुख के रूप में एन सरनॉफ को अपना पहला सीईओ बनाया है।
  • एन 96 साल के इतिहास में स्टूडियो चलाने वाली पहली महिला हैं।
  • वह वर्तमान में बीबीसी स्टूडियो अमेरिका के अध्यक्ष के रूप में कार्य करती है।
  • 1923 में स्थापित, वार्नर ब्रदर्स हॉलीवुड के "बिग फाइव" में से एक है, जिसमें पैरामाउंट, यूनिवर्सल, कोलंबिया और डिज्नी भी शामिल हैं।
 
8.राजस्थान में 'कालू' भारत का सर्वोत्तम पुलिस स्टेशन बना
  • गृह मंत्रालय द्वारा जारी पुलिस स्टेशन रैंकिंग, 2018 के अनुसार, राजस्थान के 'कालू पुलिस स्टेशन' (बीकानेर जिले में) को अपराध निवारण, मामलों की जांच और निपटान, अपराध का पता लगाने, सामुदायिक नगर व्‍यवस्‍था तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में अपने प्रदर्शन के लिए देश के सर्वोत्‍तम पुलिस स्टेशन (15,666 पुलिस स्‍टेशनों में से) का स्थान दिया गया है।
  • दूसरा स्‍थान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार जिले में 'कैंपबेल बे पुलिस स्टेशन' को दिया गया।
  • तीसरा स्‍थान पश्‍चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘फरक्का पुलिस स्टेशन’ को दिया गया है, जिसमें व्यायामशाला और खेल के मैदान के अलावा एयर-कंडीशनर जैसी सुविधाएं भी है जो जनता और पुलिस की सहभागिता के लिए एक आरामदायक वातावरण प्रदान करती हैं।
 
नोट:
  • वर्ष 2018 के सर्वेक्षण में देश भर से चुने गए पुलिस थाने शामिल हैं।
  • स्टेशनों का मूल्यांकन महिलाओं और SC/ST के खिलाफ अपराधों और संपत्‍ति से संबंधित अपराधों के आधार पर किया गया था।
  • लगभग 20% अंक पुलिस स्टेशन के बुनियादी ढांचे और पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस कर्मियों के प्रदर्शन पर नागरिकों की प्रतिक्रिया के लिए दिए गए थे।
  • अंकों की गणना 60 दिनों के अंदर दाखिल आरोप पत्र की संख्या के आधार पर की गई थी।
स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया
 
9.के नटराजन को भारतीय तटरक्षक के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया
  • कृष्णस्वामी नटराजन को राजेंद्र सिंह की जगह भारतीय तटरक्षक के अगले महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया ।
  • बल का नेतृत्व करने वाले दूसरे तटरक्षक अधिकारी के नटराजन 30 जून को पदभार संभालेंगे।
  • उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है और वह 18 जनवरी 1984 को बल में शामिल हुए थे।
  • के नटराजन ने विभिन्न महत्वपूर्ण कमान और कर्मचारी नियुक्तियां संभाली हैं।


Content
Call Back