1.सुभाष चंद को इरीट्रिया राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया

  • श्री सुभाष चंद को पूर्वोत्‍तर अफ्रीकी देश इरीट्रिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्‍त किया गया है।
  • वर्तमान में श्री सुभाष चंद भारतीय उच्चायोग, अबुजा में उप उच्चायुक्‍त हैं।
  • इरीट्रिया की सीमा इथियोपिया, सूडान और जिबूती से लगी हुईं हैं।
  • अस्मारा (राजधानी) को सेंट जोसेफ कैथेड्रल (गिरजाघर) जैसी इतालवी औपनिवेशिक इमारतों के साथ ही आर्ट डेको भवनों के लिए जाना जाता है।
 
नोट:
  • राजदूत वह महत्वपूर्ण अधिकारी है जो किसी अन्‍य देश में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है, और उसे देश द्वारा इस पद पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया जाता है।
स्रोत: अफ्रीका न्यूज
 
2.भोजपुरी लोक गायक हीरालाल यादव का निधन
  • पद्मश्री से सम्मानित भोजपुरी लोक गायक हीरालाल यादव का93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • दिग्गज संगीतकार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
  • यादव 'बिरहा सम्राट' के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • यादव को जनवरी 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और 2015 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
 
3.अभिनेत्री दीया मिर्जा को संयुक्त राष्ट्र द्वारा SDG का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया
  • भारतीय अभिनेत्री दीया मिर्जा (38 वर्षीय) को संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा महत्वाकांक्षी सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के 17 सद्भावना दूतों में से एक नियुक्‍त किया गया है।
  • 'SDG सद्भावना दूतों' का नया समूह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा नियुक्‍त किया गया।
  • यह समूह SDG के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अधिक महत्वाकांक्षा को प्रेरित करने और शीघ्र कार्यवाही करने पर जोर देने के लिए प्रतिबद्ध होगा, जिसे 25 सितंबर, 2015 को वैश्‍विक नेताओं द्वारा अपनाया गया था।
  • SDG सद्भावना दूतों की अध्यक्षता नाना एडो डंकवा अकुफो-एडो (घाना के राष्‍ट्रपति) और एर्ना सोलबर्ग (नॉर्वे की प्रधान मंत्री) द्वारा की जाएगी।
  • जैक मा (अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष) वर्ष 2016 से SDG सद्भावना दूत हैं।
स्रोत: ए.आई.आर न्यूज
 
4.प्रोफेसर तिजानी बंदे को संयुक्राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष घोषित किया गया
  • नाइजीरियाई प्रोफेसर तिजानी मोहम्मद बंदे को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) का नया अध्यक्ष नियुक्‍त किया गया है।
  • उनकी नियुक्‍ति की घोषणा अबूजा में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में UNGA की निवर्तमान अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस द्वारा की गई।
  • बंदे संयुक्‍त राष्‍ट्र में नाइजीरिया के स्थायी प्रतिनिधि हैं।
  • उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी, बोस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका (वर्ष 1981 में) से राजनीति विज्ञान में एम.ए. और टोरंटो यूनिवर्सिटी, कनाडा (वर्ष 1987 में) से राजनीति विज्ञान में पीएच.डी की डिग्री प्राप्‍त की है।
  • वह वर्ष 2004 और 2009 के बीच उस्मान डैनफोडीयो यूनिवर्सिटी, सोकोतो के वाइस-चांसलर थे।
स्रोत: डेली पोस्ट
 
5. शानदार त्रिशूर पूरम उत्सव केरल में शुरू हुआ
  • त्रिशूर पूरम का 2019 संस्करण केरल में एक असाधारण मंदिर उत्सव है।
  • यह हर साल त्रिशूर के वडक्कुननाथन मंदिर में पूरम दिवस पर आयोजित किया जाता है - वह दिन जब चंद्रमा पूरम तारे के साथ उगता है।
  • एक 54 वर्षीय हाथी- ‘थेचिकोटुकवु रामचंद्रन’ ने भी उत्सव में भाग लिया।
  • इस साल के शुरू में दो लोगों के मारे जाने के बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।
  • राज्य के सबसे ऊचे हाथी, रामचंद्रन ने मंदिर के मैदान में लोगों के गरजने के बीच मंदिर के दक्षिणी द्वार को खोल दिया।
 
6.भारत पे ने व्यापारियों के लिए भारत का पहला UPI बहीखाता शुरू किया
  • भारत के पहले फिनटेक स्टार्ट-अप ‘भारत पे’ ने एक नए ऐप के साथ व्यापारी सेवाओं में अपने सशक्‍त प्रयास की घोषणा की।
  • भारत पे अंत:प्रचलित UPI QR कोड के माध्यम से व्यापारियों के लिए भुगतान सक्षम बनाएगा।
  • एप्लिकेशन व्यापारियों को ग्राहक-वार नकद/क्रेडिट (उधर) बिक्री हिसाब को रिकॉर्ड करने, SMS भुगतान लिंक के माध्यम से ग्राहकों से स्‍वीकार्य खातों का अनुरोध करने और अन्य सेवाओं के साथ आपूर्तिकर्ताओं को देय खातों पर नजर रखने की अनुमति देता है।
  • भारत पे ऐप व्‍यापारियों को अन्य निकटतम भारत पे व्यापारियों के साथ जुड़ने के लिए एक नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में भी कार्य करता है।
  • व्यापारियों के लिए भारत पे ऐप पर प्रमुख विशेषताओं में UPI खाता (लेजर), मैनेजिंग सप्लायर बिल, कैशबैक, निपटान और रेफर एंड अर्न शामिल हैं।
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड
 
7.चक्रवात फानी द्वारा नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल ओडिशा पहुंचे
  • तीन मई को राज्य के तटीय जिलों में तबाही मचाने वाले चक्रवात फानी से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय दल रविवार को ओडिशा पहुंचा।
  • अंतर मंत्रालय की टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक भारद्वाज कर रहे हैं।
  • प्रभावित क्षेत्रों में ऑन-द-स्पॉट मूल्यांकन शुरू करने से पहले, टीम के सदस्यों को विशेष राहत आयुक्त बी पी सेठी द्वारा सूचित किया जाएगा।
  • टीम को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। वे 13 और 14 मई को चक्रवात से प्रभावित पुरी और खुर्दा जिलों का दौरा करेंगे।
 
8.भैंसों के विकास के लिए दुनिया की पहली उत्पादक जीनोम असेंबली खोली गई
  • राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने riverine buffaloes (नदीय भैंस) की दुनिया की पहली पूर्ण उत्‍पादक जीनोम असेंबली विकसित की है, जिसे "NDDB_ABRO_Murrah" नाम दिया गया है।
  • यह INDUSCHIP की सफल शुरुआत के बाद हुआ है, जो स्वदेशी मवेशियों और उनके संकर के लिए विशिष्‍ट रूप से निर्मित एक जीनोटाइपिंग चिप है।
  • भारत में दूध के कुल उत्पादन में भैंस का योगदान 50% से अधिक है जो दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।
  • जीनोम असेंबली के विकास से भैंसों की आनुवांशिकी में सुधार लाने और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 स्रोत: बिजनेस लाइन
 
9.I&B सचिव अमित खरे ने कान फिल्म समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
  • भारत पैवेलियन का उद्घाटन कान फिल्म समारोह में किया जायेगा, जो 14 से 25 मई 2019 तक फ्रांस के कान में आयोजित किया जा रहा है।
  • पैवेलियन भारतीय सिनेमा, भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता को प्रदर्शित करेगा, जिसका उद्देश्य भारत में वितरण, उत्पादन, फिल्मांकन में अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी को स्थापित करना है।
  • इस वर्ष भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अमित खरे द्वारा किया जाएगा।
  • फिल्म प्रतिनिधिमंडल में श्री प्रसून जोशी, CBFC के अध्यक्ष और प्रशंसित फिल्म निर्माता श्री राहुल रवैल, श्री शाजी एन करुण और श्री मधुर भंडारकर शामिल होंगे।


Content
Call Back