1.भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक क्लीवलैंड इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल

  • एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता श्री श्रीनाथ को जीव विज्ञान पद्धति, वैश्विक मुद्दों और सतत विकास में अनुप्रयोगों में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित क्लीवलैंड इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
 
2. भारत की मदद से पुनर्निर्मित बौद्ध मठ का नेपाल में हुआ उद्घाटन
  • नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में भारतीय अनुदान से पुनर्निर्मित छयोईफेल कुंडलिंग बौद्ध मठ का उद्घाटन किया गया। एक अधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।
 
3.टाटा टेक्नोलॉजीस का चीन की फ्यूचरमूव आटोमोटिव से गठजोड़
  • टाटा टेक्नोलॉजीस ने चीन और अन्य बाजारों में वाहन निर्माताओं के लिए उत्पाद और सेवाएं विकसित करने के लिए चीन की फ्यूचरमूव आटोमोटिव के साथ करार किया है।
 
4.एयरटेल पेमेंट बैंक ने दो पहिया वाहन बीमा के लिये भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ की भागीदारी
 
  • एयरटेल पेमेंट बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह गठजोड़ दो पहिया वाहनों को बीमा उत्पादन उपलब्ध कराने के लिये है।
 
5.मुकेश कुमार एशियाई जूडो यूनियन के महासचिव नियुक्त
  • भारतीय जूडो महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार को फिर से एशियाई जूडो यूनियन का महासचिव चुना गया।
 
6.सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा बढ़ाकर 2लाख किया
  • सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 175000 से बढ़ाकर 2 लाख करने के लिए औपचारिक आदेश जारी किया है।
  • फरवरी 2019 में, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन ने घोषणा की थी कि भारतीय यात्रियों का हज कोटा 25 हजार बढ़ाकर दो लाख किया जाएगा।
  • यह लगातार तीन वर्षों में तीसरी वृद्धि है।
  • 2,340 भारतीय मुस्लिम महिलाएं पुरुष साथी या मेहरम के बिना तीर्थयात्रा के लिए जाएंगी।
 
नोट:
  • हज मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर मक्का के लिए एक वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा है, और मुसलमानों के लिए यह एक अनिवार्य धार्मिक कार्य है जो शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम सभी वयस्क मुसलमानों द्वारा अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार किया जाना चाहिए।
  • यह इस्लाम के पांच स्तंभों शहादत, सलात, ज़कात, और सवाम में से एक है।
स्रोत: डीडी न्यूज
 
7.सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा व्यापार बंद किया
  • केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा व्यापार पर रोक लगा दी है।
  • यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि सरकार को ऐसी रिपोर्टें मिल रही थीं कि अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और नकली मुद्रा के लिए पाकिस्तान द्वारा संचालित नियंत्रण रेखा व्यापार मार्गों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
  • व्यापार की अनुमति दो व्‍यापार सुविधा केंद्रों बारामूला जिले में सलामाबाद, उरी और पुंछ जिले में चाकन-दा-बाग के माध्यम से दी गई थी।
  • जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों के बीच नियंत्रण रेखा व्यापार की अनुमति देने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापार और स्थानीय रूप से निर्मित और विकसित उत्पादों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना था।
  • व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली और शून्य शुल्क पर आधारित है।
स्रोत: ए.आई.आर न्यूज
 
8.7वां चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी मेला शंघाई में शुरु हुआ
  • 7वां चीन अंतर्राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी मेला (CSITF) शंघाई, चीन में शुरु हुआ।
  • राष्‍ट्रीय स्तर के व्‍यवसायिक मेले में पेशेवर प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और व्यापार सेवाओं सहित पांच प्रदर्शनी क्षेत्र हैं।
  • मेले में लगभग 1,000 कंपनियां और संगठन भाग ले रहे हैं, जिनमें ब्रिटिश शहर लिवरपूल की 20 से अधिक कंपनियां और संगठन शामिल हैं।
  • जर्मनी के अनुसंधान केंद्रों ने अपने एयर फिल्टर और अन्य नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित किया।
  • CSITF वर्ष 2013 में पहली प्रदर्शनी आयोजित होने के बाद से दुनिया भर में नवीनतम तकनीकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी बन गया है।
स्रोत: ए.आई.आर न्यूज
 
9.माली के प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दिया
  • माली के प्रधान मंत्री ने तनावग्रस्‍त मोपती क्षेत्र में हिंसा से निपटने के बढ़ते दबाव के बाद अपनी पूरी सरकार सहित पद से इस्तीफा दे दिया।
  • बुर्किना फासो की सीमा के पास ओगोसागौ गांव में हुए (23 मार्च 2019 को) नरसंहार के बाद हंगामा बढ़ रहा था जिसमें 160 लोग मारे गए थे।
  • हिंसा के उतार-चढ़ाव के विरोध में 5 अप्रैल को बमाको की सड़कों पर उतरे कई हजार लोगों ने सरकार पर इसे रोकने के लिए पर्याप्‍त उपाय नहीं करने का आरोप लगाया।
 
नोट:
  • माली तब से स्थिरता को बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहा है जब से अल-कायदा से जुड़े इस्लामी चरमपंथियों ने वर्ष 2012 की शुरुआत में देश के उत्‍तरी विशाल रेगिस्तान में नियंत्रण कर लिया था।
 स्रोत: टेलीग्राफ
 
10.पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने इस्तीफा दिया
  • पाकिस्तान के वित्‍त मंत्री असद उमर ने आर्थिक-तंगी वाले देश के लिए कई बिलियन डॉलर के अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के खैराती पैकेज हासिल करने से पहले अचानक मंत्रिमंडल छोड़ दिया।
  • पाकिस्तान IMF से आठ बिलियन डॉलर की मांग कर रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डालने वाले गंभीर भुगतान-संतुलन के संकट से स्‍वयं को बचा सके।
 
नोट:
  • वित्‍त मंत्रालय पाकिस्तान सरकार का एक मंत्रालय है, जिसका कार्य आर्थिक प्रबंधन की नीतियों को विकसित करके और सरकार को विशेषज्ञ सलाह प्रदान करके एक मजबूत पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था सुनिश्‍चित करना है।
 स्रोत: गल्फन्‍यूज
 
11.जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
  • जयदीप सरकार (1987-बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी) को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्‍त नियुक्‍त किया गया है।
  • वर्तमान में, सरकार भूटान में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर रहे हैं।
  • उन्होंने टोक्यो, सियोल और बांग्लादेश में भी भारतीय मिशनों में काम किया है।
  • केंद्र सरकार ने सुहेल अजाज खान को लेबनान में भारत का अगला उच्चायुक्‍त नियुक्‍त किया।
  • वर्तमान में वह सऊदी अरब में भारत के उप प्रमुख मिशन के रूप में कार्यरत हैं।
स्रोत: AIR
 
12.ड्यूश बैंक ने कौशिक शपारिया को भारत में अपना CEO नियुक्त किया
  • जर्मनी स्थित ऋणदाता ड्यूश बैंक ने कौशिक शपारिया को भारत में अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्‍त किया है।
  • कौशिक शपारिया ने रवनीत गिल (पिछले महीने यस बैंक में शामिल) की जगह ली।
  • शपारिया ने ग्लोबल हेड ऑफ सब्सिडियरी कवरेज के साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल एंड ट्रेजरी कवरेज के अंतर्गत कॉर्पोरेट बैंकिंग कवरेज के एशिया पैसिफिक प्रमुख के रूप में कार्य किया है।
 
नोट:
  • ड्यूश बैंक ए.जी. एक जर्मन बहुराष्‍ट्रीय निवेश बैंक एवं वित्‍तीय सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में है।
  • यह बैंक यूरोप, अमेरिका और एशिया में मौजूदगी के साथ-साथ 58 देशों में कार्यरत है।
 स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्


Content
Call Back